झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

शनिवार, 19 दिसंबर 2009

दिसंबर माह की कार्यकारिणी सभा आयोजित की


जी टी रोड स्थित ब्रेक पॉइंट भोजनाल्या पर दिसंबर माह की कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। सभा में बहुत सी बातों पर चर्चा हुई और बहुत से निर्णय लिए गए। बैठक की कार्य सूची और कार्यवाही इस प्रकार से रही।
१. परिषद् सदस्य श्री पवन सिंगला को सर्वसम्मति के नया सहसचिव नियुक्त किया गया। उन्हें यह पद श्री हरीश मिगलानी के स्थान पर मिला।
२. निर्धन वर्ग के लोगों को सहयोग करने के इरादे से एक प्रकल्प लेने का निर्णय हुआ। इस प्रकल्प के अनुसार सभी सदस्य नए अथवा पुराने वस्त्रों का दान करेंगे। बाद में इस वस्त्रों को ज़रूरतमंद लोगों में वितरित किया जायेगा।
इस कार्य के लिए हुतेश सेठी ने प्रकल्प प्रमुख का दायित्व लिया। वस्त्र वितरण के लिए २७ दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी।
३. गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर लम्बा विचार हुआ। अंततः इस विचार को अगली बैठक तक टाल दिया गया।
४. राजेश जैन जी ने टूर की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
५. अध्यक्ष नरेन्द्र चावला ने बताया की सैन सभा की और से सत्संग समारोह के लिए सभी सदस्यों को निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
६. सदस्यों की और से संस्कृति मास के लेखा-जोखा की मांग की गयी। इस पर संस्कृति मास प्रमुख विजय गर्ग जी को अगली कार्यकारिणी सभा तक यह कार्य करने के लिए कहा गया जिसपर उन्होंने अपनी सहमती भी दी।
७. रात्रिभोज के पश्चात् सभी ने विदा ली।

रविवार, 13 दिसंबर 2009

प्रांतस्तरीय "भारत को जानो" में शाखा का प्रतिनिधित्व

प्रांतस्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत शाखा द्वारा समालखा के पानीपत इंस्टीच्युट ऑफ़ इंजीनियरिंग में किया गया। घरौंदा शाखा से कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में भाग लिया गया। सीनियर वर्ग में ऋषिकुल स्कूल के मनीष कुमार और ऋतू रानी ने अच्छा प्रयास क्या। कनिष्ठ वर्ग में सेंचुरी स्कूल की कशिश और शिवम् ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीये स्थान प्राप्त किया।
शाखा की और से अध्यक्ष नरेन्द्र चावला, सचिव अजय सिंगला, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सेठी एवं वरिष्ठ सदस्य विजय गर्ग प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे।

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

मानव अधिकार दिवस पर सदस्यों को जागरुक किया

शाखा ने मानव अधिकार दिवस पर सदस्यों को सूचित और सचेत किया। एक मोबाईल संदेश द्वारा सभी सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी गयी और उनसे अपने अधिकारों पर दृड़ होने का आग्रह किया गया। यह भी समझाया गया की इस प्रकार के कलापों से ही एक निर्भय और मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
इस दिन यह भी बड़े हर्ष का विषय रहा की शाखा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में 'समर्पण' पत्रिका के सम्पादक डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने समाज में सूचना के अधिकार पर व्यापक जागरुकता फैलाने हेतु एक संस्था का गठन किया। शहर के विभिन्न शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवियों की यह संस्था ‘अधिकार’ लोगों में सूचना के अधिकार के बेहतर प्रयोग के लिए बनाई गयी है। इस अभिनव प्रयास के लिए मुकेश जी को हार्दिक शुभकामनाएं।

रविवार, 6 दिसंबर 2009

शाखा ने लिया गुरु तेगबहादुर कार्यक्रम में हिस्सा

करनाल अभिमन्यु शाखा द्वारा श्री गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान दिवस का राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विधानसभा स्पीकर श्री हरमोहिंदर जी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। शाखा की और से भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज आयोजित करवाई गयी। कार्यक्रम में गुरु जी के जीवन पर बहुत ही उपयोगी जानकारी दी गयी। विशेष तौर पर मुख्य वक्ता श्री दर्शन सिंह ने तो उनके जीवन और बलिदान को जिस अंदाज़ में व्यक्त किया उसने तो नए आयाम स्थापित किया।
कार्यक्रम में विशेष क्षण था जब सभी मंचासीन सदस्यों ने नरेन्द्र चावला जी को उनकी विवाह वर्षगाँठ की शुभकामनाएं दी।
शाखा से अध्यक्ष नरेन्द्र चावला, पूर्व अध्यक्ष और सदस्य प्रान्त कार्यकारिणी डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, सचिव अजय सिंगला, महिला प्रमुख राशी सिंगला एवं सदस्य अरुण अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दी।

सोमवार, 30 नवंबर 2009

फिज़ोथैरेपी केन्द्र - स्थाई प्रकल्प

फिज़ोथैरेपी केन्द्र परिषद् शाखा का सेवा सूत्र का एक प्रमुख प्रकल्प है। प्रतिमाह इस सेवा का लाभ लेने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। श्री विजय गर्ग एवं श्री हुतेश सेठी के कुशल प्रबंधन में केन्द्र अब सेवा के नए आयाम छू रहा है। इस माह इस केन्द्र पर २०० के लगभग लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।