भारत विकास परिषद् ने फ़िज़िओथैरेपिकेंद्र में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर आर एस एस के जिला पदाधिकारी श्री कविन्द्र राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही डॉक्टर मुकेश ने भी उनके जीवन से जुड़े वृतांत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नरेन्द्र चावला, अजय सिंगला, मोहिंदर सोनी, विनोद गुप्ता, इश्वर गुप्ता, डॉक्टर मुकेश, राजेश गर्ग, राजेश जैन, अरुण अग्रवाल, राजीव खन्ना, राजेंद्र गोयल, चाँद पहल, सुरेन्द्र शर्मा इत्यादि ने उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। झलकियाँ
बुधवार, 3 मार्च 2010
शिवाजी जयंती मनाई
भारत विकास परिषद् ने फ़िज़िओथैरेपिकेंद्र में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर आर एस एस के जिला पदाधिकारी श्री कविन्द्र राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही डॉक्टर मुकेश ने भी उनके जीवन से जुड़े वृतांत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नरेन्द्र चावला, अजय सिंगला, मोहिंदर सोनी, विनोद गुप्ता, इश्वर गुप्ता, डॉक्टर मुकेश, राजेश गर्ग, राजेश जैन, अरुण अग्रवाल, राजीव खन्ना, राजेंद्र गोयल, चाँद पहल, सुरेन्द्र शर्मा इत्यादि ने उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मंगलवार, 2 मार्च 2010
फिजियोथैरेपी केंद्र में नयी मशीन जुडी
शाखा ने घुटनों व् पैरों के दर्द के लिए फिजियोथैरेपी केंद्र में एक नयी मशीन जोड़ी है। यह मशीन डॉक्टर गौरव सपरा के सौजन्य से प्राप्त हुयी है। इस मशीन के आने से अब घुटने के तकलीफ वाले मरीजों को भी विशेषीकृत उपचार प्राप्त हो सकेगा।
सोमवार, 1 मार्च 2010
होली का त्यौहार धूम से मनाया
भारत विकास परिषद् घरौंडा शाखा ने होली का त्यौहार पूरी धूम से मनाया। प्रेम भाव का त्यौहार प्रेम भाव से मनाया गया। कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शाखा ने नाच गाने के साथ सभी साथियों के साथ त्यौहार का आनंद लिया।
रंगों की मस्ती में सराबोर सब ने खेल खेले, नाच गाना किया, लतीफे सुनाये और मज़ा किया। “ मेरो खोया गया बाजूबंद” गीत पर तो सभी ही जैसे होली के रंग में रंगे गए। ख़ास बात यह रही की गतवर्ष की तरह इस बार भी शाखा ने सूखी होली ही खेली और जल बचाने का सन्देश दिया।
रंगों की मस्ती में सराबोर सब ने खेल खेले, नाच गाना किया, लतीफे सुनाये और मज़ा किया। “ मेरो खोया गया बाजूबंद” गीत पर तो सभी ही जैसे होली के रंग में रंगे गए। ख़ास बात यह रही की गतवर्ष की तरह इस बार भी शाखा ने सूखी होली ही खेली और जल बचाने का सन्देश दिया।
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
फ़िज़िओथैरेपि केंद्र में बढ़ रही है लाभार्थियों की संख्या
परिषद् शाखा द्वारा संचालित फ़िज़िओथैरेपि केंद्र अब फिर से कामयाबी की और बढ़ रहा है। फ़रवरी माह में इस केंद्र पर 151 रोगियों ने सेवाएँ लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया. साथ ही वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बलबीर सिंह द्वारा अपनी सेवाएँ उपलब्ध करवाने से भी केंद्र का प्रचार बढ़ा है। आने वाले समय में केंद्र को और ऊपर लेकर जाने का शाखा का इरादा है।
शनिवार, 27 फ़रवरी 2010
चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि दी।
महापुरुषों, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवन गाथा को जन जन तक पहुँचाने को लेकर प्रारंभ किये प्रकल्पों की कड़ी में शाखा ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाखा के फ़िज़िओथैरेपि केंद्र पर आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में शहीद के जीवन वृतांत साँझा किये गए। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद और भी बहुत से शहीदों के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर शाखा के बहुत से सदस्य उपस्थित हुए और सब ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेन्द्र चावला, सचिव अजय सिंगला, कोषाध्यक्ष मोहिंदर सोनी, अनिल शास्त्री, विनोद गुप्ता, हुतेश सेठी, विजय गर्ग, पंकज जग्गा, मुकेश जैन, राजेश जैन, अरुण अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)