झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

रविवार, 30 अगस्त 2009

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को मद्देनज़र रखते हुए शाखा ने हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक प्रकल्प के रूप में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शीशम के पेड़ कम्यूनिटी हॉल में रोपित किए गए। कुछ वृक्ष शिवपुरी में और रेलवे रोड पर भी लगाए गए जिन्हें ट्री गार्ड द्वारा संरक्षित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय नगर के सरपंच श्री जगदीश सैनी जी पधारे और उन्होंने शाखा के प्रयासों की सराहना की।

इस विषय पर डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, अजय सिंगला, राजेश गर्ग, नरेन्द्र चावला, विजय गर्ग सहित अन्य उपस्थित साथियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को अपने प्रयासों से अंजाम तक पहुंचाया श्री राजेंदर गोयल ने और उनका साथ दिया श्री विनोद गोयल और श्री राजेंद्र कुमार जी ने।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2009

समूहगान प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन

सेंचुरी पब्लिक स्कूल के हॉल में राष्ट्रीय समूहगान और राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को हिन्दी और संस्कृत दो वर्गों में बाँट कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री राम लाल गोयल प्रधान नयी अनाज मंडी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे, श्री कृष्ण अरोरा (प्रांतीय संयोजक समूहगान प्रतियोगिता, कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर और श्री जोगिन्दर मदान (क्षेत्रीय संगठन मंत्री) ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में श्री सुभाष शर्मा (वरिष्ठ कवि), सुश्री किरण कपूर और श्रीमती जसपाल कौर ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
हिन्दी समूहगान वर्ग में4 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे पार्थ पब्लिक स्कूल ने प्रथम और महर्षि इंटरनैशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में ३ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे सेंचुरी स्कूल ने प्रथम और पार्थ पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्राफी और मैडल दे कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख थे श्री नीरज कुमार जी और उनका साथ दिया राजेश गुप्ता जी ने।

भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

सेंचुरी पब्लिक स्कूल के हॉल में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में बाँट कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री राम लाल गोयल प्रधान नयी अनाज मंडी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे और श्री जोगिन्दर मदान (क्षेत्रीय संगठन मंत्री) ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कनिष्ठ वर्ग में ६ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे सेंचुरी स्कूल ने प्रथम और महर्षि इंटरनैशनल स्कूल ने द्वित्ये स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में भी ६ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे ऋषिकुल स्कूल ने प्रथम और सेंचुरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम to ट्राफी और मैडल दे कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख थे श्री विनोद बंसल जी और उनका साथ दिया राजेश गुप्ता जी ने।

गुरुवार, 27 अगस्त 2009

कार्यकारिणी सभा का आयोजन

शाखा ने अपने फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र में एक कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया। मुख्य रूप से इस सभा में आने वाले कार्यकर्मों पर चर्चा हुई। विशेष तौर पर ६ सितम्बर को होने वाले लाफ्टर शो के विषय पर विस्तृत योजना तैयार की गयी।
मीटिंग में यह बात विशेष तौर पर उठी की लाफ्टर शो को सब ने मिल कर सफल बनाना है। सब को उसकी जिम्मेदारी समझा दी गयी और सबने अपनी अपनी जिम्मेदारी सहर्ष स्वीकार की। आने वाले दो दिनों में मुख्यतः प्रिंटिंग का सारा काम पूर्ण करने की जिम्मेदारी अजय सिंगला और नरेन्द्र चावला ने संभाली। १ सितम्बर को आगे की कार्रवाई के लिए फिर से मीटिंग काम दिन निश्चित किया गया।
इस मीटिंग में सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ साथ श्री इश्वर गुप्ता और श्री मुकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मंगलवार, 25 अगस्त 2009

पर्यावरण सुरक्षा पर बोर्ड वितरित किए गए

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए और इस और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिषद् शाखा ने शहर भर के लोगों को इस और जागरूक करने का प्रयाक किया। पर्यावरण सुरक्षा के उपायों को दर्शाता एक-एक बोर्ड शहर के मुख्य विद्यालयों, अस्पतालों, सामजिक संस्थानों में वितरित किया गया। इस के अलावा ऐसे ही बोर्ड शहर की मुख्य दुकानों पर भी भेंट किए गए।
कुल मिला कर पूरे शहर में ऐसे २०१ बोर्ड वितरित किए गए।
इस पूरे प्रकल्प का संयोजन और सौजन्य श्री विकास जैन जी के द्वारा किया गया और उनका साथ दिया श्री प्रवीण सुनेजा जी ने।