झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

बुधवार, 30 सितंबर 2009

फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र जो की घरौंडा शाखा का एक स्थाई प्रकल्प है, में सेवा लेने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जुलाई माह में इस केन्द्र की सेवायों लाभ लगभग २५० मरीज़ों ने उठाया। इस माह से शाखा ने एक स्थाई फ़िज़िओथैरेपिसट की नियुक्ति भी की है जिससे लोगों को विशेषग्य परामर्श उपलब्ध हो रहा है।

मंगलवार, 29 सितंबर 2009

निर्धन विधवा के विवाह में सहयोग किया।

परिषद् ने एक निर्धन विधवा की बेटी के विवाह में २१०० रूपये का सहयोग किया। यह सारा पुनीत कार्य श्री अनिल शास्त्री जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रविवार, 13 सितंबर 2009

संस्कृति मास समापन समारोह

स्थानीय कम्युनिटी हॉल में संस्कृति मास के समापन समारोह का बेहतरीन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सुभाष खुराना, अध्यक्ष पेस्टीसाइड संघ मुख्य अतिथि और प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश भरती कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर पधारे।
राजेश गर्ग जी ने मंच सञ्चालन किया। सब से पहले सचिव अजय सिंगला ने एक प्रोजेक्टर के जरिये से संस्कृति मास की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे सब ने बहुत पसंद किया। उसके बाद माह के दौरान हुए सभी कार्यक्रमों के प्रकल्प प्रमुखों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सप्ताह संयोजक, मुख्य सलाहकार, विशेष आमंत्रित सलाहकार को भी सम्मानित किया गया। श्री इश्वर गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प प्रमुख का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन श्री सुरेन्द्र शर्मा ने किया।

गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन

स्थानीय कम्युनिटी हॉल में गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पाँच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री रोशन लाल सेठी, श्री नंदकिशोर सेठी, श्रीमती राधा नारंग, श्रीमती बिमला रोहिला, श्रीमती जनक दत्ता को शॉल और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया गया। सारा कार्यक्रम श्री हुतेश सेठी की देखरेख में संपन्न हुआ।

मंगलवार, 8 सितंबर 2009

समापन समारोह के लिए कार्यकारिणी सभा

परिषद् के फिजियोथैरेपी केन्द्र पर एक कार्यकारिणी सभा का आयोजन हुआ। सभा में सबसे पहले तो श्री इश्वर गर्ग जी को उनकी प्रमुखता में हुए लाफ्टर शो के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गयी। सभी सदस्यों को उनके सक्रिय और समर्पित योगदान के लिए धन्यवाद किया गया।
उसके उपरांत आने वाले कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की गयी।
इसमे गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन के लिए शिक्षकों की सूची पर सहमती बनायी गयी।
कार्यक्रम स्थल को चुना गया।
कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि को फाईनल किया गया।
शहर भर में किस किस को बुलाना है पर चर्चा हुई।
खाने के मेनू पर भी बात की गयी और सबकी सहमती से मेनू फाईनल किया गया।