शाखा के प्रेस सचिव श्री चाँद पहल जी ने 31 दिसम्बर को नयी दुकान में प्रवेश किया। परिषद् के सदस्यों ने वहां पहुँच कर उन्हें शुभकामनायें दी और प्रसाद ग्रहण किया। परिवार में किसी सदस्य की कामयाबी और तरक्की पर सभी के खुश होने का एक अनुपम उदाहरण।
झलकियाँ
गुरुवार, 31 दिसंबर 2009
शाखा का फ़िज़िओथैरेपि केंद्र
शाखा का फ़िज़िओथैरेपि केंद्र जो कि शाखा का स्थाई प्रकल्प भी है, में स्वास्थ्य लाभ लेने वालों कि संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस माह केंद्र में लगभग 200 रोगियों ने लाभ लिया। डॉक्टर गौरव सपरा इस केंद्र में साप्ताहिक दौरे पर आ कर विशेष सलाह उपलब्ध कराते हैं।
शाखा की वेबसाईट
शाखा की वेबसाईट www.bvpgharaunda.blogspot.com पर शाखा के सदस्यों की निरंतरता बढ़ रही है। साथ ही शाखा ने इस वेबसाईट को प्रचारित भी किया है जिस से शाखा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सभी को उपलब्ध हो सके। इस वेबसाईट पर इस वर्ष की सभी गतिविधियाँ क्रमबद्ध रूप से दर्ज हैं। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों कि सूची और मुख्य फोटो भी यहाँ प्रकाशित हैं। इस वेबसाईट पर शाखा की आने वाली गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
रविवार, 27 दिसंबर 2009
निर्धन परिवारों में वस्त्र वितरित किये
समाज के निर्धन और उपेक्षित परिवारों को सहयोग करने कि भावना से शाखा ने वस्त्र वितरण प्रकल्प का आयोजन किया। इस प्रकल्प के तहत शाखा सदस्यों के
सहयोग से भट्टा-मजदूरों के लगभग 150 परिवारों में वस्त्रों का वितरण किया गया। जहाँ इस गतिविधि से श्रमिकों में संतुष्टि का भाव था वहीँ शाखा सदस्यों ने इस कार्यक्रम को आत्मिक संतोष प्रदान करने वाला बताया। इस कार्यक्रम में परिषद् की और से सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर योगदान किया। वस्त्र वितरण के लिए भट्टा स्थल पर नरेन्द्र चावला, अजय सिंगला, मोहिंदर सोनी, प्रवीण सिंगला, विनोद गुप्ता, विजय गर्ग, राजेश जैन, हुतेश सेठी, पुरुषोत्तम सेठी, राजेश गर्ग और डॉक्टर मुकेश अग्रवाल पहुंचे।
विनोद गुप्ता जी ने इसे एक समाज के द्वारा, समाज के लिए प्रकल्प बताया और उम्मीद जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित अंतराल पर होते रहेंगे। डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर पूरे शहर से वस्त्र एकत्रित कर सभी भट्टों पर वितरित करने का सुझाव दिया।
सहयोग से भट्टा-मजदूरों के लगभग 150 परिवारों में वस्त्रों का वितरण किया गया। जहाँ इस गतिविधि से श्रमिकों में संतुष्टि का भाव था वहीँ शाखा सदस्यों ने इस कार्यक्रम को आत्मिक संतोष प्रदान करने वाला बताया। इस कार्यक्रम में परिषद् की और से सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर योगदान किया। वस्त्र वितरण के लिए भट्टा स्थल पर नरेन्द्र चावला, अजय सिंगला, मोहिंदर सोनी, प्रवीण सिंगला, विनोद गुप्ता, विजय गर्ग, राजेश जैन, हुतेश सेठी, पुरुषोत्तम सेठी, राजेश गर्ग और डॉक्टर मुकेश अग्रवाल पहुंचे।विनोद गुप्ता जी ने इसे एक समाज के द्वारा, समाज के लिए प्रकल्प बताया और उम्मीद जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित अंतराल पर होते रहेंगे। डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर पूरे शहर से वस्त्र एकत्रित कर सभी भट्टों पर वितरित करने का सुझाव दिया।
रविवार, 20 दिसंबर 2009
पवन सिंगला को नया सहसचिव नियुक्त किया
दिसंबर माह की कार्यकारिणी सभा में श्री पवन सिंगला को सर्वसम्मति के नया सहसचिव नियुक्त किया गया। पवन जी गत दो वर्षों से परिषद् के सदस्य हैं और निरंतर सक्रिय हैं। इस वर्ष इन्होने न केवल दो प्रकल्प संयोजित किये अपितु अन्य प्रकल्पों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस के अतिरिक्त प्रांतस्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेने यह कैथल भी पहुंचे। शाखा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)