झलकियाँ
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
फ़िज़िओथैरेपि केंद्र में बढ़ रही है लाभार्थियों की संख्या
परिषद् शाखा द्वारा संचालित फ़िज़िओथैरेपि केंद्र अब फिर से कामयाबी की और बढ़ रहा है। फ़रवरी माह में इस केंद्र पर 151 रोगियों ने सेवाएँ लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया. साथ ही वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बलबीर सिंह द्वारा अपनी सेवाएँ उपलब्ध करवाने से भी केंद्र का प्रचार बढ़ा है। आने वाले समय में केंद्र को और ऊपर लेकर जाने का शाखा का इरादा है।
शनिवार, 27 फ़रवरी 2010
चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि दी।
महापुरुषों, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवन गाथा को जन जन तक पहुँचाने को लेकर प्रारंभ किये प्रकल्पों की कड़ी में शाखा ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाखा के फ़िज़िओथैरेपि केंद्र पर आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में शहीद के जीवन वृतांत साँझा किये गए। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद और भी बहुत से शहीदों के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर शाखा के बहुत से सदस्य उपस्थित हुए और सब ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेन्द्र चावला, सचिव अजय सिंगला, कोषाध्यक्ष मोहिंदर सोनी, अनिल शास्त्री, विनोद गुप्ता, हुतेश सेठी, विजय गर्ग, पंकज जग्गा, मुकेश जैन, राजेश जैन, अरुण अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे। रविवार, 21 फ़रवरी 2010
श्री स्वामी ज्ञानानंद जी के आश्रम में एक गज भूमि का सहयोग किया
शाखा ने संत श्री स्वामी ज्ञानानंद जी के हरिद्वार में निर्माणाधीन आश्रम में एक गज भूमि के सहयोग की घोषणा की। यह पहल श्री अनिल शास्त्री जी की प्रेरणा से संपन्न हुई।
मथुरा वृन्दावन की यात्रा का संयोजन
श्री अनिल शास्त्री जी के मार्गदर्शन और परिषद् शाखा के संयोजन में परिषद् सदस्यों का एक दल मथुरा-वृन्दावन की दो दिवसीय यात्रा पर गया। इस यात्रा में परिषद् परिवार से ३५ सदस्यों ने बृज भूमि की यात्रा का आनंद उठाया। सभी सदस्य २० तारीख को सुबह बस से चले। 
गाते, मुस्कुराते नाचते सबसे पहला पड़ाव था वृन्दावन जहाँ पर सबने श्री बाँके बिहारी मंदिर, श्री रंगजी मंदिर, श्री दाउजी मंदिर, श्री राधा रमण मंदिर, निधिवन, शीश महल, इस्कॉन मंदिर के दर्शनों का लाभ उठाया। मथुरा में सभने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और गुरुदेव मंदिर के दर्शन किये।

गाते, मुस्कुराते नाचते सबसे पहला पड़ाव था वृन्दावन जहाँ पर सबने श्री बाँके बिहारी मंदिर, श्री रंगजी मंदिर, श्री दाउजी मंदिर, श्री राधा रमण मंदिर, निधिवन, शीश महल, इस्कॉन मंदिर के दर्शनों का लाभ उठाया। मथुरा में सभने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और गुरुदेव मंदिर के दर्शन किये।
सबसे मस्त पड़ाव था बरसाना
जहाँ पर सबने जम के होली खेली और होली भी ऐसी की सबके जीवन की सबसे यादगार होली यह बन गयी। सभी ने इस यात्रा का भरपूर आनंद उठाया। सभी प्रसन्न हैं। परिषद् की और से इस यात्रा पर श्री चाँद पहल, हुतेश सेठी, इश्वर गर्ग, मोहिंदर सोनी, मुकेश अग्रवाल, नरेन्द्र चावला, नरेन्द्र गुप्ता, पवन सिंगला, अनिल शास्त्री, राजेंद्र गोयल, पुरुषोत्तम सेठी, राजेश गर्ग, राजेश जैन, राजेंदर कुमार, विनोद गुप्ता, विकास सिंगला और योगेंदर अग्रवाल पहुंचे।
जहाँ पर सबने जम के होली खेली और होली भी ऐसी की सबके जीवन की सबसे यादगार होली यह बन गयी। सभी ने इस यात्रा का भरपूर आनंद उठाया। सभी प्रसन्न हैं। परिषद् की और से इस यात्रा पर श्री चाँद पहल, हुतेश सेठी, इश्वर गर्ग, मोहिंदर सोनी, मुकेश अग्रवाल, नरेन्द्र चावला, नरेन्द्र गुप्ता, पवन सिंगला, अनिल शास्त्री, राजेंद्र गोयल, पुरुषोत्तम सेठी, राजेश गर्ग, राजेश जैन, राजेंदर कुमार, विनोद गुप्ता, विकास सिंगला और योगेंदर अग्रवाल पहुंचे। बुधवार, 17 फ़रवरी 2010
शाखा की सामान्य सभा आयोजित
शाखा ने फ़रवरी माह की अपनी सामान्य सभा साईं स्वीट्स पर आयोजित की । इस सभा में मुख्यतः नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इस सभा में पानीपत के जिलाध्यक्ष श्री ॐ धींगरा जी ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभायी। उनके साथ प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता श्री एम् एल शाही जी भी शाखा में पधारे। अध्यक्ष पद के लिए श्री अनिल शास्त्री जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। अनिल जी ने अपनी टीम में सचिव पद की जिम्मेदारी श्री अरुण भाटिया, और कोषाध्यक्ष के लिए श्री राजेंदर गोयल को चुना।
कार्यकारिणी सभाओं में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए श्री राजेश जैन और श्री सुरेन्द्र शर्मा को पुरस्कृत किया गया। सामान्य सभाओं के लिए यह सम्मान श्री राजेश गर्ग एवं श्री हुतेश सेठी को मिला।
सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)