झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

बुधवार, 31 मार्च 2010

फ़िज़िओथैरेपि केंद्र ने नया इतिहास रचा

परिषद् शाखा द्वारा संचालित फ़िज़िओथैरेपि केंद्र ने इस माह कामयाबी का नया इतिहास रचा है। इस माह न केवल केंद्र में दो नयी मशीन (दोनों का कुल मूल्य २५००० रूपये के करीब है) जनता के लिए उपलब्ध करवाई गयी बल्कि माह में इस केंद्र पर 353 रोगियों ने सेवाएँ लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया जो की केंद्र के सशक्त होते पैरों का एक जीवंत उदहारण है।

मंगलवार, 30 मार्च 2010

परिवार मिलन उत्सव राजस्थानी कलेवर में मनाया

शाखा ने कम्युनिटी हॉल में परिवार मिलन उत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में परिषद् परिवारों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस बार इस समारोह को राजस्थानी रंग में प्रस्तुत किया गया। समारोह का आकर्षण राजस्थानी कलाकरों का कठपुतली शो, कच्ची घोड़ी नृत्य और गीत रहे। समारोह के पश्चात भोजन भी राजस्थानी कलेवर का ही था।
प्रान्त से विशेष तौर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री के एल चावला, महासचिव श्री मोहन ग्रोवर, कोषाध्यक्ष श्री योगेश भारती और श्री प्रणव जावा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

रविवार, 21 मार्च 2010

शाखा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, सर्वश्रेष्ठ सचिव भी

शहर की अग्रणी सामजिक संस्था भारत विकास परिषद् ने एक नया आयाम स्थापित किया है। शाखा द्वारा शहर में करवाए गए विभिन्न कार्यों के मद्देनज़र शाखा को प्रान्तस्तरीय प्रथम पुरस्कार के सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा अम्बाला में संपन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन में की गयी। शाखा की और से अध्यक्ष नरेन्द्र चावला ने अपने वरिष्ठ साथियों सहित राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष श्री इश्वर दत्त ओझा जी से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसी अवसर पर सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार शाखा सचिव अजय सिंगला को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद गुप्ता, राजेंद्र गोयल, मोहिंदर सोनी, हुतेश सेठी, विकास जैन, दीपक मित्तल, विनोद बंसल उपस्थित थे।
शाखा अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों व् सामाजिक लोगों को धन्यवाद किया है। शहर के विभिन्न सामाजिक व्यक्तित्वों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

फिजियोथैरेपी केंद्र में नयी मशीन जुडी

शाखा ने फिजियोथैरेपी केंद्र में एक नयी मशीन जोड़ी है। यह मशीन कमर के दर्द, सरवाईकल, स्लिप डिस्क के रोगियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और सेंटर पर इस मशीन के रोगियों की संख्या ही सबसे अधिक होती है। 17000 रूपये मूल्य की इस मशीन को जनता को समर्पित कर दिया गया है।

मंगलवार, 16 मार्च 2010

नवसंवत्सर की शुभकामनायें प्रेषित की

शाखा ने हिन्दू नववर्ष विक्रमी संवत २०६७ की हार्दिक शुभकामनायें सभी सदस्यों को प्रेषित की। साथ ही इस विषय पर ५०० स्टिकर्स पूरे शहर के व्यापारी वर्ग में वितरित किया गए और उन्हें नववर्ष की शुभकामनायें दी गयी। इस बारे में जानकारी देते हुए परिषद् अध्यक्ष नरेन्द्र चावला ने कहा की इस दिन का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्त्व है। इस दिन महाराजा विक्रमादित्य ने हिन्दू अखंड भारत की स्थापना की थी। इसी दिन से चैत्र शुक्ल के नवरात्रे प्रारंभ होते हैं। इसी दिन को स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की थी। नवसंवत का यह महत्त्व भी है की इसी दिन महाराजा रामचंद्र जी का राज्याभिषेक हुआ था। परिषद् के सभी सदस्यों ने इस दिन को पूरी धूमधाम से मनाने का प्रत्येक भारतीय से आह्वान किया है।