झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

बुधवार, 31 मार्च 2010

फ़िज़िओथैरेपि केंद्र ने नया इतिहास रचा

परिषद् शाखा द्वारा संचालित फ़िज़िओथैरेपि केंद्र ने इस माह कामयाबी का नया इतिहास रचा है। इस माह न केवल केंद्र में दो नयी मशीन (दोनों का कुल मूल्य २५००० रूपये के करीब है) जनता के लिए उपलब्ध करवाई गयी बल्कि माह में इस केंद्र पर 353 रोगियों ने सेवाएँ लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया जो की केंद्र के सशक्त होते पैरों का एक जीवंत उदहारण है।

मंगलवार, 30 मार्च 2010

परिवार मिलन उत्सव राजस्थानी कलेवर में मनाया

शाखा ने कम्युनिटी हॉल में परिवार मिलन उत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में परिषद् परिवारों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस बार इस समारोह को राजस्थानी रंग में प्रस्तुत किया गया। समारोह का आकर्षण राजस्थानी कलाकरों का कठपुतली शो, कच्ची घोड़ी नृत्य और गीत रहे। समारोह के पश्चात भोजन भी राजस्थानी कलेवर का ही था।
प्रान्त से विशेष तौर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री के एल चावला, महासचिव श्री मोहन ग्रोवर, कोषाध्यक्ष श्री योगेश भारती और श्री प्रणव जावा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

रविवार, 21 मार्च 2010

शाखा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, सर्वश्रेष्ठ सचिव भी

शहर की अग्रणी सामजिक संस्था भारत विकास परिषद् ने एक नया आयाम स्थापित किया है। शाखा द्वारा शहर में करवाए गए विभिन्न कार्यों के मद्देनज़र शाखा को प्रान्तस्तरीय प्रथम पुरस्कार के सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा अम्बाला में संपन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन में की गयी। शाखा की और से अध्यक्ष नरेन्द्र चावला ने अपने वरिष्ठ साथियों सहित राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष श्री इश्वर दत्त ओझा जी से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसी अवसर पर सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार शाखा सचिव अजय सिंगला को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद गुप्ता, राजेंद्र गोयल, मोहिंदर सोनी, हुतेश सेठी, विकास जैन, दीपक मित्तल, विनोद बंसल उपस्थित थे।
शाखा अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों व् सामाजिक लोगों को धन्यवाद किया है। शहर के विभिन्न सामाजिक व्यक्तित्वों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

फिजियोथैरेपी केंद्र में नयी मशीन जुडी

शाखा ने फिजियोथैरेपी केंद्र में एक नयी मशीन जोड़ी है। यह मशीन कमर के दर्द, सरवाईकल, स्लिप डिस्क के रोगियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और सेंटर पर इस मशीन के रोगियों की संख्या ही सबसे अधिक होती है। 17000 रूपये मूल्य की इस मशीन को जनता को समर्पित कर दिया गया है।

मंगलवार, 16 मार्च 2010

नवसंवत्सर की शुभकामनायें प्रेषित की

शाखा ने हिन्दू नववर्ष विक्रमी संवत २०६७ की हार्दिक शुभकामनायें सभी सदस्यों को प्रेषित की। साथ ही इस विषय पर ५०० स्टिकर्स पूरे शहर के व्यापारी वर्ग में वितरित किया गए और उन्हें नववर्ष की शुभकामनायें दी गयी। इस बारे में जानकारी देते हुए परिषद् अध्यक्ष नरेन्द्र चावला ने कहा की इस दिन का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्त्व है। इस दिन महाराजा विक्रमादित्य ने हिन्दू अखंड भारत की स्थापना की थी। इसी दिन से चैत्र शुक्ल के नवरात्रे प्रारंभ होते हैं। इसी दिन को स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की थी। नवसंवत का यह महत्त्व भी है की इसी दिन महाराजा रामचंद्र जी का राज्याभिषेक हुआ था। परिषद् के सभी सदस्यों ने इस दिन को पूरी धूमधाम से मनाने का प्रत्येक भारतीय से आह्वान किया है।

रविवार, 14 मार्च 2010

द्वितीय हड्डी रोग, जोड़ रोग और फ़िज़िओथैरेपि शिविर का आयोजन

परिषद् ने फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र पर एक मुफ्त हड्डी रोग, जोड़ रोग और फ़िज़िओथैरेपि शिविर का आयोजन किया। करनाल के वरिष्ठ हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉक्टर बलबीर विर्क ने शिविर में अपनी सेवाएँ दी जिसमे 2८ रोगियों ने जांच करवाई।

सोमवार, 8 मार्च 2010

घरौंडा में पार्क की मांग की

काफी समय से घरौंडा के नागरिक एक पार्क की मांग कर रहे हैं। हालाँकि पहले से ही यहाँ एक पार्क था परन्तु पूर्ववर्ती सरकार ने उसे हर्बल पार्क के तब्दील कर दिया था। इससे बच्चों के लिए झूलों एवं खेलने के स्थान की कमी हो गयी है।
इसी मांग को लेकर परिषद् ने एक मांगपत्र कुरुक्षेत्र सांसद श्री नवीन जिंदल, करनाल संसाद श्री अरविन्द शर्मा एवं घरौंडा के विधायक श्री नरेन्द्र सांगवान को भेजा है। इस पात्र में मांग के साथ साथ पार्क के लिए उपयुक्त उपलब्ध स्थानों का विवरण भी उपलब्ध करवाया गया है। परिषद् की इस मांग में बहुत से वर्ग और समाज के वरिष्ट सदस्य सम्मिलित हैं।

बुधवार, 3 मार्च 2010

शिवाजी जयंती मनाई

भारत विकास परिषद् ने फ़िज़िओथैरेपिकेंद्र में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर आर एस एस के जिला पदाधिकारी श्री कविन्द्र राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही डॉक्टर मुकेश ने भी उनके जीवन से जुड़े वृतांत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नरेन्द्र चावला, अजय सिंगला, मोहिंदर सोनी, विनोद गुप्ता, इश्वर गुप्ता, डॉक्टर मुकेश, राजेश गर्ग, राजेश जैन, अरुण अग्रवाल, राजीव खन्ना, राजेंद्र गोयल, चाँद पहल, सुरेन्द्र शर्मा इत्यादि ने उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मंगलवार, 2 मार्च 2010

फिजियोथैरेपी केंद्र में नयी मशीन जुडी

शाखा ने घुटनों व् पैरों के दर्द के लिए फिजियोथैरेपी केंद्र में एक नयी मशीन जोड़ी है। यह मशीन डॉक्टर गौरव सपरा के सौजन्य से प्राप्त हुयी है। इस मशीन के आने से अब घुटने के तकलीफ वाले मरीजों को भी विशेषीकृत उपचार प्राप्त हो सकेगा।

सोमवार, 1 मार्च 2010

होली का त्यौहार धूम से मनाया

भारत विकास परिषद् घरौंडा शाखा ने होली का त्यौहार पूरी धूम से मनाया। प्रेम भाव का त्यौहार प्रेम भाव से मनाया गया। कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शाखा ने नाच गाने के साथ सभी साथियों के साथ त्यौहार का आनंद लिया।
रंगों की मस्ती में सराबोर सब ने खेल खेले, नाच गाना किया, लतीफे सुनाये और मज़ा किया। “ मेरो खोया गया बाजूबंद” गीत पर तो सभी ही जैसे होली के रंग में रंगे गए। ख़ास बात यह रही की गतवर्ष की तरह इस बार भी शाखा ने सूखी होली ही खेली और जल बचाने का सन्देश दिया।