झलकियाँ

आगामी कार्यक्रम:

शनिवार, 31 अक्तूबर 2009

फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र-स्थाई प्रकल्प

फ़िज़िओथैरेपि केन्द्र जो की घरौंडा शाखा का एक स्थाई प्रकल्प है, में सेवा लेने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। माह में इस केन्द्र की सेवायों लाभ लगभग 200 मरीज़ों ने उठाया।

अक्टूबर माह की सामान्य सभा का विवरण

कम्युनिटी हॉल में अक्टूबर माह की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इस में मुख्य रूप से बाल दिवस और टूर के कार्यक्रम को निर्धारित किया गया।
सर्वसम्मति से बाल दिवस को बच्चों का एक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। सभी ने इस प्रस्ताव को पसंद किया और ध्वनिमत से इसका समर्थन किया।
टूर पर निर्णय दिल्ली व्यापार मेले को लेकर बना। सभी इस बात पर सहमत हुए।

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2009

अक्टूबर माह की कार्यकारिणी सभा का आयोजन

शाखा ने अपनी कार्यकारिणी सभा का आयोजन २३ अक्टूबर 2009 को ब्रेक पॉइंट फास्ट फ़ूड सेंटर में किया. सभा में मुख्य रूप से बाल दिवस को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा हुई। इस बारे में विचार हुआ कि इस आयोजन को बालक ही संचालित करेंगे।सभा शाम 8 बजे से 10 बजे तक चली।
इस मीटिंग में टूर कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई।

शनिवार, 17 अक्तूबर 2009

दिवाली पर शुभकामना संदेश दिया

दिवाली के पावन पर्व पर अध्यक्ष और सचिव ने व्यक्तिगत तौर पर सभी सदस्यों के निवास अथवा कार्यस्थल पर जा कर एक ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश दिया।
इस संदेश में एक और जहाँ सचिव अजय सिंगला द्वारा रचित एक कविता थी तो दूसरी और सदस्यों की विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें चस्पां थी। सभी ने इस प्रयास को पसंद किया ।
इस प्रकार शाखा ने अपने प्रथम सूत्र संपर्क को जीवंत किया।

रविवार, 4 अक्तूबर 2009

जिलास्तरीय मीटिंग में पहुंचे शाखाधिकारी

शाखा के पदाधिकारी कुरुक्षेत्र में हुई जिलास्तरीय मीटिंग में भाग लेने पहुंचे। इस मीटिंग में नरेन्द्र चावला, मुकेश अग्रवाल, राजेश गर्ग और अजय सिंगला ने भाग लिया। इस मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यतः श्री आयी दी ओझा ने विकास मित्र और विकास रत्न बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर समर्पण के नवीनतम अंक का विमोचन भी किया गया। विशेष बात है की समर्पण के सम्पादन का जिम्मा इस बार डॉक्टर मुकेश अग्रवाल को मिला है जिसे उन्होंने बेहतरीन ढंग से निभाया है।

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2009

गौ ग्राम यात्रा का स्वागत किया

शाखा सदस्यों ने गौ सेवा और गौ रक्षा के महत्त्व को लेकर चल रही विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा का घरौंडा पहुँचने पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शाखा सदस्यों ने इसे एक पुनीत पहल बताया और अपना सम्पूर्ण सहयोग और साथ इस मुहीम में देने का वचन भी दिया।