परिषद् की घरौंडा शाखा के लिए यह एक बहुत ही सुखद एहसास और एक तरह की उपलब्धि रही कि पंजाब केसरी के स्थानीय पत्र करनाल केसरी में दिए गए एक लेख में घरौंडा की भारत विकास परिषद् शाखा को समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए कार्यों में अग्रणी बताया। यह लेख शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों पर आधारित था। इस लेख में परिषद् के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश अग्रवाल को मिले पुरस्कार का भी ज़िक्र था जो उन्हें विश्व की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक वेबसाईट बनाने के लिए मिला है।
परिषद् की उपलब्धियों में यह एक और रत्न की तरह है।